Search

Sad Shayari Hindi : Khoya Itna Kuchh Ki

Sad Shayari Hindi : Khoya Itna Kuchh Ki

Sad Shayari Hindi
Sad Shayari Hindi
जब भी करीब आता हूँ बताने के लिये,
जिंदगी दूर रखती हैं सताने के लिये,
महफ़िलों की शान न समझना मुझे,
मैं तो अक्सर हँसता हूँ गम छुपाने के लिये।
खोया इतना कुछ कि फिर पाना न आया,
प्यार कर तो लिया पर जताना न आया,
आ गए तुम इस दिल में पहली ही नज़र में,
बस हमें आपके दिल में समाना ना आया।
याद जब आती है तुम्हारी तो सिहर जाता हूँ मैं,
देख कर साया तुम्हारा अब तो डर जाता हूँ मैं,
अब न पाने की तमन्ना है न है खोने का डर,
जाने क्यूँ अपनी ही चाहत से मुकर जाता हूँ मैं​।
जो आँसू दिल में गिरते हैं वो आँखों में नहीं रहते,
बहुत से हर्फ़ वो होते हैं जो लफ़्ज़ों में नहीं रहते,
किताबों में लिखे जाते हैं दुनिया भर के अफ़साने,
मगर जिन में हकीकत हो किताबों में नहीं रहते।
उल्फत का यह दस्तूर होता है,
जिसे चाहो वही हमसे दूर होता है,
दिल टूट कर बिखरता है इस क़दर जैसे,
कांच का खिलौना गिरके चक़ना-चूर होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy