Sad Shayari : Har Bat Pe Aansu Bahaya Nahin Karte
![]() |
| Sad Shayari in HIndi |
कभी रो के मुस्कुराए, कभी मुस्कुरा के रोए,
जब भी तेरी याद आई तुझे भुला के रोए,
एक तेरा ही तो नाम था जिसे हज़ार बार लिखा,
जितना लिख के खुश हुए उस से ज़यादा मिटा के रोए।
बिन बात के ही रूठने की आदत है,किसी अपने का साथ पाने की चाहत है,आप खुश रहें, मेरा क्या है,मैं तो आइना हूँ, मुझे तो टूटने की आदत है।
हर बात में आंसू बहाया नहीं करते,
दिल की बात हर किसी को बताया नहीं करते,
लोग मुट्ठी में नमक लेके घूमते है,
दिल के जख्म हर किसी को दिखाया नहीं करते।
उल्फत का अक्सर यही दस्तूर होता है,जिसे चाहो वही अपने से दूर होता है,दिल टूटकर बिखरता है इस कदर,जैसे कोई कांच का खिलौना चूर-चूर होता है।
धरती के गम छुपाने के लिए गगन होता है,
दिल के गम छुपाने के लिए बदन होता है,
मर के भी छुपाने होंगे गम शायद,
इसलिए हर लाश पर कफ़न होता है।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
