Search

Sad Love Story : Lahro Aur Kinaro Ki Mohabbat Yaaro

Sad Love Story : Lahro Aur Kinaro Ki Mohabbat Yaaro

Sad Love Story
Sad Love Story
लहरों और किनारो की मोहब्बत यारो बहुत बदनाम हैं,
लहरों की अपनी मस्ती हैं और किनारो की अपनी शान हैं,
कहते हैं अक्सर लोग की लहरें करती हैं बेवफाई किनारों से,
पर यारो सच्ची हक़ीक़त से आप सब अब तक अंजान हैं,
कहती हैं एक दिन लहरें किनारों से ए मेरे सनम,
क्या तुम इस पाक मोहब्बत को निभा पाओगे..?
किनारो ने कहा इन्तेहा मोहब्बत की न पूछ,
तुम तो मर कर भी मेरी जान मुझे याद आओगे,
पर ये तो बताओ ए मेरे महबूब,
क्या तुम भी मेरी तरह ही मुझे चाहोगे..?
कहा लहरो ने न करो बाते ऐसी दिल काँपता हैं,
वादा करो ए जान तुम मुझे अपना बनाओगे,
किनारो ने कहा है वादा रहा मेरी जान,
तुम वक़्त के हर पल में मुझे अपने साथ पाओगे,
पर ए सनम गर रुक गयी किसी दिन साँसे मेरी,
बताओ सामने उस रब के तुम क्या कर पाओगे,
सुनकर तैश में आ गयी लहरें और तूफ़ान उठा,
समुन्दर की बाहों को चीर जैस कोई हैवान उठा,
तहश नहश हुआ आशियाना, पास का हर एक घर टुटा,..
पर अफ़सोस इस तूफ़ा में एक छोटे से बच्चें का दिल टुटा,
सब कुछ खो दिया जब उसने तो बच्चा वो रो उठा,
तब झुकाकर सर को सजदों में वो बच्चा ये बोल उठा,
रुलाकर तुम मुझे खुद भी कभी चैन न पाओगे,
ये मेरा वादा हैं मेरी तरह तुम भी आंसु बहाओगे,
चाहें इन्तेहा मोहब्बत की तुम कितनी भी करलो,
ये वादा रहा तुम मिलकर भी कभी मिल न पाओगे,
मुझे अपने उस परवरदिगार की कसम ए ज़ालिमों,
तुम करके भी वफ़ा देखना बेवफा ही कहलाओगे..!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy