Love Shayari : Tujhe Mohabbat Karna Nahin Aata
![]() |
| New Love Shayari |
तुझे मोहब्बत करना नही आता,
मुझे मोहब्बत के सिवा कुछ नही आता,
ज़िन्दगी गुज़ारने के दो ही तरीके है,
एक तुझे नही आता एक मुझे नही आता।
रब से आपकी खुशी मांगते हैं,
दुआओं में आपकी हंसी मांगते हैं,
सोचते हैं आपसे क्या मांगें चलो,
आपसे उम्र भर की मोहब्बत मांगते हैं।
चुपके से दिल किसी का चुराने में है मज़ा,
आँखों से दिल का हाल सुनाने में है मज़ा..
जितना मज़ा नहीं है नुमाइश में इश्क़ की,
उससे ज़्यादा इश्क़ छुपाने में है मज़ा।
कोई छुपाता है, कोई बताता है,
कोई रुलाता है, तो कोई हंसाता है,
प्यार तो हर किसी को ही किसी न किसी से हो जाता है,
फर्क तो इतना है कि कोई अजमाता है और कोई निभाता है।
इश्क का जिसको ख्वाब आ जाता है,
समझो उसका वक़्त खराब आ जाता है,
महबूब आये या न आये,
पर तारे गिनने का तो हिसाब आ ही जाता है।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
