Love Shayari : Dil Me Pyar Ka Aagaj
![]() |
| Love Shayari |
दिल में प्यार का आगाज हुआ करता है,
बातें करने का अंदाज हुआ करता है,
जब तक दिल को ठोकर नहीं लगती,
सबको अपने प्यार पर नाज हुआ करता है।
मेरे दिल कि सरहद को पार न करना,
नाजुक है दिल मेरा वार न करना,
खुद से बढ़कर भरोसा है मुझे तुम पर,
इस भरोसे को तुम बेकार न करना।
दिल की बात छुपाना आता नही,
किसी का दिल दुखाना आता नही,
आप सोचते है हम भूल गए आपको,
पर कुछ अच्छे दोस्तो को भूलना हमको आता नही।
ज़िंदगी से अपना हर दर्द छुपा लेना,
ख़ुशी न सही गम गले लगा लेना,
कोई अगर कहे मोहब्बत आसान है,
तो उसे मेरा टूटा हुआ दिल दिखा देना।
कभी कभार ही सही, मिलने के बहाने चाहिए,
इस दिल को यादों के आशियाने चाहिए ,
जिनसे हो जाती है ज़िन्दगी ज़न्नत मेरी,
निगाहों को बस वो ही ठिकाने चाहिए।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
