Search

Hindi Shayari : Koi Wada Khud Se Nibhao To Sahi

Hindi Shayari : Koi Wada Khud Se Nibhao To Sahi

New Hindi Shayari
New Hindi Shayari
कोई वादा खुद से, निभाओ तो सही,
कभी खुद से खुद को, मिलवाओ तो सही,
तल्खियां लेकर, रोज लोटते हो,
कभी मुस्कुराहटें भी घर, लाओ तो सही,
रौनके भी होगी, महफिलें भी सजेगी,
कभी अपने आशियाने को, सजाओ तो सही,
खिल उठेगी, दिल की हर दर ओ दीवार,
कभी च़राग सा खुद को, जलाओ तो सही,
फांसले भी घटेंगे, नजदीकियां भी बढेगी,
कभी एक कदम ईमानदारी का, बढाओ तो सही,
खुशियां इतनी मिलेगी, दामन छोटा लगेगा,
कभी अपनो के आगे, झोली फैलाओ तो सही,
बहता हुआ मिलेगा, प्यार का समंदर,
कभी प्यासे रहकर घर आओ तो सही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy