Search

मेरी सांसो पर नाम बस तुम्हारा है

Love Shayari in Hindi
Love Shayari in Hindi

आईना देखोगे तो मेरी याद आएगी
साथ गुज़री वो मुलाकात याद आएगी
पल भर क लिए वक़्त ठहर जाएगा,
जब आपको मेरी कोई बात याद आएगी.

किसी की जिंदगी सिर्फ  दो वजह से बदलती है,
एक कोई बहुत खास इंसान उसकी जिंदगी में आ जाये,
दूसरा कोई बहुत खास इंसान उसकी जिंदगी से चला जाये।

जो लड़की आपकी बात सुन कर,
आपको पागल कहती है ना,
वही आपसे सच्ची मोहब्बत करती है।

नहीं बस्ती किसी और की सूरत अब इन आँखों में
काश की हमने तुझे इतने गौर से ना देखा होता ।

चाहे तू मुझे कभी मिले या न मिले..
लेकिन मेरे हिस्से की भी सारी खुशी तुझे मिले।

मेरी सांसो पर नाम बस तुम्हारा है…
मैं अगर खुश हूं तो ये एहसान तुम्हारा है।

न जिद है न कोई गुरूर है हमे,
बस तुम्हे पाने का सुरूर है हमे,
इश्क गुनाह है तो गलती की हमने,
सजा जो भी हो मंजूर है हमे।

दुनिया मे मोहब्बत आज भी बरकरार है..
क्योंकि एकतरफा प्यार अब भी वफादार है।

तुम्हारी फिक्र है मुझे इसमे कोई शक नही,
तुम्हे कोई और देखे किसी को ये हक नही।

माना की तुम जीते हो ज़माने के लिये,
एक बार जी के तो देखो हमारे लिये,
दिल की क्या औकात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिये!

ये मत सोचना कि तुम्हारे बिना मर जायेंगे हम,
वो लोग भी जी रहे हैं जिन्हें छोड़ा था मैंने तुम्हारी खातिर।

प्यार का रिश्ता इतना मजबूत होना चाहिए कि किसी तीसरे इंसान की वजह से कभी न टूटे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy